सावन का पहला सोमवार- उज्जैन में महाकाल की सवारी निकलेगी:झारखंड के देवघर में कांवड़ियों की 5km लंबी लाइन; यूपी के मुजफ्फरनगर के स्कूल-कॉलेज बंद

सावन के पहले सोमवार को देशभर में शिव मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवड़ियों की लाइन लगभग 5km लंबी हो चुकी है। बिहार के बांका में बाबा ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव को जल चढ़ाने के लिए रात 2 बजे से भक्त लाइन में लग गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 हजार लोग चढ़ाने पहुंचेंगे। इधर, मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी इस बार नए बने रास्ते से निकाली जाएगी। कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के मुजफ्फरनगर के सभी स्कूल-कॉलेज 3 से 10 अगस्त तक बंद रखे जाएंगे, ताकि यात्रियों की आवाजाही आसानी से हो सके। समंदर किनारे विराजे शिव… देशभर के शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

करेले के पौधे से खाद बनाकर 100% जैविक खेती:उगा रहे मक्का, सब्जी और फूल भी, सोनहत कुसहा के किसान उमेश ने अपनाया आईएफएस मॉडल

भास्कर अपडेट्स:बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग, इंजन और उसके पास वाला कोच जला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *