सोना 873 रुपए गिरकर 75,867 रुपए पर आया:चांदी 88,051 रुपए प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब देखें गोल्ड की कीमत

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 2 दिसंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 873 रुपए कम होकर 75,867 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,740 रुपए प्रति दस ग्राम थी। वहीं, चांदी के दाम में भी आज गिरावट रही। ये 1,332 रुपए गिरकर 88,051 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89,383 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

More From Author

एकनाथ शिंदे बोले- जनता मुझे ही CM चाहती है:कहा- महायुति में मतभेद नहीं, विधायकों की बैठक कल होने की संभावना

स्वास्थ्य मंत्री के जिले में खाट पर मरीज…VIDEO:सरगुजा में भी गर्भवती महिला ​​​​​को नहीं मिली एंबुलेंस; कांवड़ पर लादकर 7KM पैदल चले परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *