कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत जूडो तथा ट्रैक साइक्लिंग में अपनी चुनौती पेश करेगा। ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग में रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम और लिशा दास सीधे मेडल इवेंट में उतरेंगे। जूडो में ईशरूप नारंग, अवतार सिंह और यश घंघास मुकाबले खेलेंगे। भारत अब तक 00 गोल्ड,00 सिल्वर और 00 ब्रॉन्ज सहित 00 मेडल जीत चुका है और मेडल टैली में चौथे स्थान पर हैं। प्वाइंट्स रेस में भी भारतीय दावेदारी दिन की शुरुआत ट्रैक साइक्लिंग की पुरुष 40 किमी प्वाइंट्स रेस से होगी। दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों पहले राउंड में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों खिलाड़ी रात 9:09 बजे होने वाले फाइनल में हिस्सा लेंगे। जूडो में तीन भारतीयों की चुनौती महिला 78 किग्रा वर्ग में ईशरूप नारंग का मुकाबला स्कॉटलैंड की निकोल वुड से होगा। वहीं पुरुष 100 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से भिड़ेंगे। पुरुष +100 किग्रा वर्ग में यश घंघास अपना अभियान शुरू करेंगे। यदि भारतीय खिलाड़ी शुरुआती मुकाबले जीतते हैं तो वे क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। जूडो के सेमीफाइनल मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। रोनाल्डो सिंह से मेडल की उम्मीद ट्रैक साइक्लिंग में भारत के स्टार साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में उतरेंगे। यह सीधा मेडल इवेंट होगा। लिशा दास भी मेडल रेस में पैरा साइक्लिंग में लिशा दास महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में हिस्सा लेंगी। यह भी सीधा मेडल इवेंट है।
