‘मैं 15 साल की, यह मेरी पहली और आखिरी गलती’:पीएम को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी; अभिजीत दीपके बोले- केस वापस होगा

जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। मैं बहकावे में आ गई थी।’ इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने शनिवार को पूछा, ‘क्या सरकार केस भी वापस लेगी।’ पीएम ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की थी। इसमें उन्होंने कहा था, ‘मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं।’ लड़की ने माफी मांगी, वीडियो वायरल जंतर-मंतर पर पीएम को गाली देने वाली लड़की ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह हाथ जोड़कर अपने बयान पर माफी मांगती नजर आ रही हैं। कह रही है मैं 15 साल की हूं। वीडियो में लड़की कहती है, ‘मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। वहां छात्र प्रदर्शन चल रहा था और आसपास मौजूद कुछ लोग पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। मैं उसी माहौल और भीड़ के बहकावे में आ गई।’ 30 जुलाई को नोएडा में लड़की के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीएम मोदी बोले- मैं भटके बच्चों को माफ करना चाहता हूं पीएम मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि बचपन गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाने का समय है, इन्हें माफ करना चाहता हूं। यह पिछले 9 दिनों में पीएम मोदी का 5वां वीडियो है। रात 11 बजे जारी किए गए वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया। ————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली सरकार ने कहा- CJP प्रदर्शनकारियों पर एक्शन नहीं होगा:पुलिस ने 13 FIR दर्ज की थीं; जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड, उनपर एक्शन होगा दिल्ली सरकार ने 27 जुलाई को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि 29 जुलाई की शाम 6 बजे तक NEET (UG) परीक्षा में अनियमितताओं से जुड़े प्रदर्शन को लेकर 13 FIR दर्ज की गई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

हॉकी जर्सी विवाद-सफाई देने वाले अध्यक्ष ने खुद उठाए सवाल:बोले-इस फैसले पर चर्चा होनी चाहिए थी, दिग्गजों ने नाराजगी जताई

अस्मिता कर्ज लेकर कॉम्पिटीशन में जाती थीं:हर्ष के पास दूध पीने के पैसे नहीं थे; दोनों प्लेयर्स ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *