कश्मीर में टारगेट किलिंग में एक की हत्या:आतंकवादियों ने कुलगाम में मजदूरों पर फायरिंग की, एक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू

कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आतंकवादियों ने अप्रवासी मजदूरों पर फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई। टारगेट किलिंग की इस घटना में एक गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गया। उसे अनंतनाग रेफर कर दिया गया है। दैनिक भास्कर को अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने केलम में दो गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल की मौत जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के लाल चौक इलाके में 21 जुलाई को आतंकियों ने पुलिस पर हमला किया। इसमें हेड कॉन्स्टेबल (35 साल) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में हाल की दो आतंकी घटनाएं 1. 18 जुलाई: राजौरी LoC पर घुसपैठ की कोशिश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर 17 जुलाई की रात संदिग्ध गतिविधि देख भारतीय सेना ने फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक, तारकुंडी फॉरवर्ड इलाके में रात करीब 10 बजे सैनिकों ने कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखी, जिसके बाद फायरिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। सेना का मानना है कि संदिग्ध आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। 2. 8 जुलाई : शोपियां लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर सुरक्षाबलों ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। वह पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी 14 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल था। ऑपरेशन सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त रूप से चलाया था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

More From Author

पहली बार ट्रांसप्लांटेशन के लिए वंदेभारत ट्रेन से पहुंचाया दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की

चांदी आज ₹370 सस्ती, इस हफ्ते ₹4,426 गिरी:सोना ₹524 घटकर ₹1.43 पर आया; जानें अपने शहर के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *