प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम रील शेयर की। उन्होंने कहा- “जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। इसीलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं। यह पिछले 9 दिनों में पीएम मोदी का 5वां वीडियो है। रात 11 बजे जारी किए गए वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया।
पूरा वीडियो देखिए… पीएम मोदी ने जंतर-मंतर का जिक्र किया पीएम मोदी ने जंतर-मंतर की घटना का जिक्र कर कहा, ‘वहां जो कुछ भी हुआ, उसे देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए शोभा नहीं देता है। उन बच्चों ने न केवल मुझे गालियां दीं, बल्कि मेरी स्वर्गीय माता को भी अपशब्द कहे। यह सब बहुत भद्दा था। बचपन में गलतियां होती हैं। बच्चों को सुधरने का अवसर भी मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा- मैं समाज के अंदर मौजूद आक्रोश को भली-भांति समझ सकता हूं। यह एक कल्चरल शॉक जैसा है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं। मैं उन बच्चों को माफ करना चाहता हूं। पीएम पर टिप्पणी करने वाली लड़की पर FIR का विरोध कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने का विरोध किया है। प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि लड़की के खिलाफ आपराधिक केस की जगह मानहानि का केस दर्ज करना चाहिए। यह कार्रवाई मशीनरी का दुरुपयोग है। इस देश में लोग चलते-फिरते गाली देते हैं। यह अपराध कैसे बन गया। पूरी खबर पढ़ें…
9 दिन में पीएम का पांचवां वीडियो 30 जुलाई: पीएम बोले- हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की परेशानी झेल रहे लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पास होने के बाद गुरुवार रात 10:40 बजे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा था कि कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 26 जुलाई: पीएम बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट करके कहा था- हमने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पूरा वीडियो देखें… 24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर कहा था कि थैंक यू फ्रेंड्स! कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए। पूरा वीडियो देखें… 23 जुलाई: आधी रात को पेपर लीक संशोधन बिल का ऐलान पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। पूरा वीडियो देखें… पेपर लीक के खिलाफ बनी कॉकरोच पार्टी, अनशन, प्रदर्शन फिर इस्तीफा 3 मई को नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा आंदोलन में बदला। सोशल मीडिया पर 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी बनी। जंतर-मंतर पर करीब 36 दिन प्रदर्शन हुआ। आखिर में 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। —————————– ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी बोले- आज का युवा देश की ऊर्जा: यही भविष्य बनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। देशभर के 403 युवा भारत के बॉर्डर एरिया में बसे 74 गांव घूमकर लौटे हैं। पीएम ने कहा- आज का युवा देश की ऊर्जा: यही भविष्य बनाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
