फर्जी सर्टिफिकेट से लगी नौकरी:अकेले मैनपुर में ही 165 ‘ठग गुरु’

गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में 2005 से 2007 के बीच शिक्षकों के 454 पदों पर भर्ती हुई थी। इसमें बड़े पैमाने पर फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए लोगों ने नौकरियां हासिल कीं। कलेक्टर बीएस उइके ने मंगलवार को टीएल बैठक में इन फर्जी शिक्षकों की सूची मांग ली है। विभाग से 2 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। दैनिक भास्कर ने जब मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि मामले में सालों पहले ही जांच हो चुकी है। जांच टीम के प्रतिवेदन में जिन शिक्षकों का नाम था, उनमें से 102 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। भास्कर के हाथ लगी जांच रिपोर्ट में अब भी 111 शिक्षकों के नाम हैं। जानिए …कौन-कहां से, कितने बोगस अंक या गड़बड़ी ? मैनपुर ब्लॉक: हेमप्रकाश यादव (9 अंक), शत्रुघ्न बघेल (12.5), रूपेश्वर कश्यप (23.5), नरेंद्र कुमार मांझी (7), तनवीर सिंह ध्रुवा (12.5), यज्ञेश कुमार सोम (अंकसूची ही फर्जी), सुनाधार मांझी (10.5), ईश्वर सिंह मांझी (10.5), शेखरचंद यदुवंशी (10.5), मदन राम नायक (10.5), धोबलेश्वर साहू (10.5), वंदना कुर्रे (18 वर्ष से कम उम्र में नौकरी), गोविंद राम यादव (18), हेमलाल नागेश (15), जगन्नाथ वैष्णव (19), प्रेमशीला साहू (9.5), कृष्ण कुमार प्रधान (9.5), विवेकानंद कश्यप (8), ओमप्रकाश नायक (दस्तावेज ही नहीं दिए), खेमराज सिन्हा (15), दुर्गेश कुमार चंद्राकर (16.5), मंजू वर्मा (अंकसूची संदेहास्पद), शिवकुमार वर्मा (अनुभव प्रमाण पत्र संदिग्ध), लोमश कुमार साहू (18 वर्ष से कम में भर्ती), दयाराम सोनवानी (12), चंद्रकिशोर बघेल (14.5), दारासिंह प्रधान (8), डोमार राम साहू (फर्जी अंकसूची), होलेश्वर साहू (4.5), नीलम नागेश (8), दुर्गेश्वरी साहू (7), प्रियेंद्र राजपूत (21.5), सूर्यकांत शर्मा (19), निधि ठाकुर (4.5), खोगेश्वर मांझी, राजेश कुमार साहू (अनुभव प्रमाण पत्र नहीं), उमा शांडिल्य (16.5), बेनूधर कश्यप (12), कुसमो राम चौहान (अनुभव परीक्षण योग्य), दीपक ध्रुव (योग सर्टिफिकेट), मोहर राय मिरी, मोहम्मद रिजवान (गलत प्रमाण पत्र), सत्येंद्र साहू (गलत अनुभव पर नौकरी दी), संदीप मिश्रा (16.5), हरीश तिवारी (23), योगेंद्र सिंह सोरी (डिग्री फर्जी), रेणु किरणे (प्रमाणपत्र गलत), दुर्गाचरण कोर्रमा (प्रमाण पत्र संदिग्ध), हेमंत कुमार साहू (7), भूषण सिंह पांडे (15.5), राजेश्वरी सोनी (2.5), अहद खान (7), टीकम सोनवानी (8)। फिंगेश्वर विकासखंड: रेखराम साहू (अनुभव, अंकसूची संदिग्ध), गेंदराम साहू (विकलांगता सर्टिफिकेट संदिग्ध), आशा गोस्वामी (2.5), दुलारी साहू (9.5), रेखा साहू (अनुभव परीक्षण योग्य), मदन लाल निषाद (8), हेमलाल साहू (सर्टिफिकेट जांच जरूरी), रामकुमार तारक (अनुभव संदिग्ध), झुना यादव (4.5), अमरीका निषाद (अनुभव परीक्षण योग्य), कला कुमार सिन्हा (डीएड सर्टिफिकेट संदिग्ध)।

More From Author

मानसून की झड़ी:9 घंटे में 70.8 मिमी बरसात, चित्रकोट वाटरफॉल में तेज हुआ जलप्रवाह

बीच शहर जलता रहा बार…:अलार्म बजा तो लोग भागे, 13 दमकलों ने 11 घंटे में बुझाई आग, बड़ा हादसा टला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *