छत्तीसगढ़ में देश का पहला वन मंदिर…राशि-ग्रह-नक्षत्र के पौधे:गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए योग-हर्बल ट्री; यहां श्रीराम के वनवास का भी वर्णन

छत्तीसगढ़ में साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत से करीब 18 एकड़ में देश का पहला वन मंदिर बनाया गया है, जहां अलग-अगग थीम पर 7 वन बनाए गए हैं, जिसमें राशि, ग्रह, नक्षत्र के पौधे लगाए गए हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए योग और औषधि (हर्बल पौधे) की जानकारी है। इनमें सप्त ऋषि और पंचवटी वन भी है, जिसमें भगवान श्रीराम के वनवास काल का वर्णन है। साथ ही तितलियां, शेर, हाथी, भालू समेत कई जानवरों की 3D पेंटिंग और पोस्टर भी हैं। डिजाइन ऐसा किया गया है कि मानों ये खुद अपना इंट्रो दे रहे हैं। बच्चों के एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए आसान और सरल शब्दों में स्लोगन लिखे गए हैं। अब अफसरों का दावा है कि, ये देश का पहला वन मंदिर है। जहां शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और संस्कृति से संबंधित जानकारी मिल पाएगी। वन में जानवरों और उनके प्रजातियों की पेंटिंग वन मंदिर में वन विभाग की टीम ने जानवरों और उनके प्रजातियों के बारे में भी जानकारी दी है। अफसरों का दावा है कि यहां जिस तरह से 3D पोस्टर में जानवरों का जिक्र है CG में ऐसा कहीं नहीं है, जो बेहद ही आकर्षित करने वाला है। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए यहां चिल्ड्रन्स पार्क भी है। कैफे में मिलेगा बस्तरिया फूड वन मंदिर में आने वाले पर्यटकों को टिकट भी देना होगा। हालांकि, इसके लिए बेहद ही नॉमिनल पैसे लिए जाएंगे। साथ ही यहां स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा कैफेटेरिया में बस्तरिया व्यंजन परोसे जाएंगे। ये है फ्यूचर प्लान
दंतेवाड़ा डीएफओ की माने तो यहां जू की प्लानिंग भी की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा और सरकार से सहयोग मिला तो इस पर भी काम किया जाएगा। वहीं एडवेंचर्स गेम्स के लिए भी काम होंगे। DFO सागर जाधव से सीधी बात… सवाल- ये वन मंदिर क्या है? यहां ऐसा क्या नया किया जा रहा है जो पर्यटकों को यहां आने आकर्षित करेगा? जवाब- ये ऐसा कॉन्सेप्ट है कि जिसमें हम 18 एकड़ में अलग-अलग प्लांटेशन किए हैं। जो एक संस्कृति को दर्शाता है। यहां प्रकृति एवं संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वन मंदिर का कॉन्सेप्ट हमें ऐसे आए की बहुत सारे लोग दंतेवाड़ा मंदिर में दर्शन करने आते हैं। उन्हें वन और वन्य जीवों को लेकर कुछ इंफॉर्मेशन दे सकें, इसलिए हमने इस गार्डन का निर्माण किया है। सवाल – इस वन मंदिर में वनों के कितने प्रकार हैं? कौन-कौन सी थीम पर काम किया गया है? जवाब – वन मंदिर में हमने 7 थीम पर काम किया है। यहां आरोग्य वन, सप्त ऋषि वन, नवग्रह वन, नक्षत्र वन, पंचवटी समेत अन्य है। आरोग्य में योग और हर्बल प्लांट्स और मेडिसिनल प्लांट्स इसका एक अनूठा कॉम्बिनेशन किया गया है। आरोग्य वन में हमने 8 सेक्टर बनाए हुए हैं। अपने बॉडी के अलग-अलग सिस्टम होते हैं। जैसे नर्वस सिस्टम, यूरिनरी सिस्टम, स्किन है। इसी के हिसाब से हमने पौधे लगाए हैं। यहां कोई जाता है तो उसे उस सिस्टम की जो-जो मेडिसिनल प्लांट्स है, वो देखने को मिलेगा। जो बीमारी है उसके लिए योगासन भी देखने को मिलेंगे। वहां पर कुछ हर्बल पौधे हैं। सवाल – नवग्रह वन क्या है? इसका क्या फायदा मिलेगा? जवाब – सूर्य, बुध, केतु, राहु इस टाइप के नवग्रह हैं। नवग्रह में अपने-अपने हिसाब से पौधा लगाया जाता है। जिस पर जो ग्रह है उन्हें उसके बेनिफिट्स मिलते हैं। जैसे आप देखेंगे तो हमारी संस्कृति में भी इसका बड़ा महत्व है। जो लोह ग्रहों के हिसाब से पौधे लगाते हैं उसका उन्हें लाभ भी मिलता है। सवाल – ये सारे पौधे बाहर से लाए गए हैं या फिर बाहर से मंगवाए गए हैं? जवाब – इनमें से बहुत से पौधे दंतेवाड़ा नर्सरी में थे। कुछ हर्बल पौधों को बाहर से मंगवाया गया है। सवाल – पंचवटी में भगवान श्री राम की कलाकृति बनी है। धार्मिक रूप से भी लोगों को जोड़ेंगे? जवाब – भगवान श्री राम जब वनवास में गए थे, तब ऋषि मुनियों ने उनको बताया था कि जहां पर पांच पेड़ जैसे बरगद, पीपल, आंवला, अशोक समेत 5 पेड़ होंगे वहां उन्हें नकुटी बनाना था। इसलिए वह पंचवटी कहलाया। भगवान राम का जटायु के प्रति प्रेम था। हमने भी पेंटिंग के माध्यम से बताया है कि हमें भी वन्य प्राणियों की सुरक्षा करनी चाहिए। सवाल – क्या कुछ लोगों को रोजगार भी दिया जाएगा? जवाब – ये लगभग साढ़े चार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। यहां करीब 20 से 30 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कैफेटेरिया में हर्बल फूड मिलेगा। सवाल – स्वास्थ्य से जुड़ी हुई चीजें आप बता रहे हैं , क्या इससे पहले आप ने किसी डॉक्टर्स से या किसी विशेषज्ञों से बातचीत की थी? जवाब – मेडिसिनल प्लांट बोर्ड से बातचीत की गई थी। उसी के आधार पर बनाया गया है। वनों को अब तस्वीरों में देखिए… ……………………. छत्तीसगढ़ की और भी खबरें पढ़ें छत्तीसगढ़ में 300 करोड़ से बनेगी फिल्म सिटी: 54 एकड़ के कैंपस में एयरपोर्ट, रेलवे-स्टेशन, वॉटरफॉल और स्नोफॉल जैसी लोकेशन; लोग बना सकेंगे रील्स मुंबई, नोएडा, हैदराबाद फिल्म सिटी के तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी फिल्म सिटी बनेगी। रायपुर के माना इलाके में फिल्म सिटी का निर्माण होगा। इसमें एयरपोर्ट, रेलवे-स्टेशन, वॉटरफॉल और स्नोफॉल जैसे 50 से ज्यादा लोकेशन होंगे। यहां आने वाले लोग भी वीडियो और रील्स बना सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर….

More From Author

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण की तारीख तय, CM नहीं:अजित बोले- शिवसेना और NCP से डिप्टी CM बनेंगे; शिंदे गृह मंत्रालय पर अड़े

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा:फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन हो रही खत्म, दिसंबर में होने वाले 5 बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *