महाराष्ट्र-गुजरात में दो NEET स्टूडेंट्स ने आत्महत्या की:री-एग्जाम के बाद तनाव में थे, सुसाइड नोट में लिखा- डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सुरेश सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थी और डॉक्टर बनने का उसका सपना अधूरा रह गया। वहीं, गुजरात के सूरत में 17 साल के NEET-UG के छात्र कहान पटेल ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह परीक्षा से जुड़े तनाव और अनियमितताओं से परेशान था। पुलिस को सुसाइड नोट मिला पुलिस को अंकिता के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा कि री-एग्जाम में उसे 166 अंक मिले, जबकि कटऑफ 177 अंक था। उसके इस कदम के लिए उसके माता-पिता और भाई को जिम्मेदार न ठहराया जाए। अंकिता री-एग्जाम के नतीजे से परेशान थी परिजनों के मुताबिक, घटना के समय छात्रा अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर उसकी मां ने दरवाजा खोला, जहां वह मृत मिली। अंकिता ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पिता सुरेश सांगले ने बताया कि अंकिता ने नीट की अच्छी तैयारी की थी और शुरुआती परीक्षा में उसके अच्छे अंक आए थे। हालांकि, परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद हुए री-एग्जाम के नतीजे से वह काफी परेशान थी। प्रशांत बोले – पेपर लीक की खबर के बाद तनाव में रहने लगा कहान पटेल के पिता प्रशांत पटेल ने बताया कि 12 मई को कोचिंग क्लास के दौरान बेटे को NEET-UG पेपर लीक की खबर मिली। इसके बाद वह तुरंत सूरत से अहमदाबाद पहुंचा। उसने पहले ही अपनी किताबें जूनियर को दे दी थीं, क्योंकि वह दो-तीन महीने का ब्रेक लेने की योजना बना रहा था। लेकिन पेपर लीक की खबर के बाद उसने कहा, मुझे अपनी किताबें वापस लेनी हैं। प्रशांत पटेल के मुताबिक, पेपर लीक की खबर के बाद उनका बेटा मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा था, जिसके बाद यह दुखद घटना हुई। परीक्षा रद्द होने के बाद से अबतक देशभर के 11 राज्यों में 24 स्टूडेंट्स जान दे चुके हैं। ———————— ये खबर भी पढ़ें… पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश:छात्रों से मारपीट के मुद्दे पर विपक्ष चर्चा पर अड़ा, सदन 2 बजे तक स्थगित संसद के मानसून सत्र में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया। इस दौरान ध्वनि मत से बिल पेश करने के लिए वोटिंग कराई गई। इस बीच विपक्षी सांसदों ने ‘मोदी-शाह छात्रों से माफी मांगें’ के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

11.38 करोड़ लोन घोटाला, CBI ने दर्ज की FIR:केपेक्स-कंपनी की डायरेक्टर राजलक्ष्मी सराफ भी आरोपी;कैश क्रेडिट से पैकिंग क्रेडिट चुकाने का आरोप

NEET केस- फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन सुनवाई टली:CBI की तरफ से कोई वकील नहीं पहुंचा; आरोपियों की जमानत पर 3 अगस्त को सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *