वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोग घायल

अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार रात एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। घटना सिएटल सेंटर में चल रहे ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई। यह जगह शहर के मशहूर स्पेस नीडल से करीब एक ब्लॉक की दूरी पर है। चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 7 से 8 गोलियों की आवाज सुनी, जिसके बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी घायलों की संख्या या फायरिंग की वजह की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद सिएटल सेंटर की मोनोरेल सेवा दिनभर के लिए बंद कर दी गई। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है और कहा है कि मामले की जांच जारी है।

More From Author

सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की तेजी:76,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

तारोबा टेस्ट में मसूद के नाबाद 88 रन, पाकिस्तान 199/3:वेस्टइंडीज पहली पारी में 311 पर ऑलआउट; मो. अली ने लिए 4 विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *