सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की तेजी:76,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। FMCG, IT और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। 93 डॉलर पर आया कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में आज करीब 4% की गिरावट है। ये आज 93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव में कमी आने में दामों में गिरावट है। हालांकि जानकारों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच अगर आगे तनाव फिर बढ़ता है, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रही 24 जुलाई को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹3,289 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 24 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 331 अंक की गिरावट के साथ 76,059 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 102 अंक की गिरावट रही, ये 23,767 के स्तर पर बंद हुआ था।

More From Author

भारत बना मेडिकल टूरिज्म का हब:16 साल में विदेशी मरीज 4.5 गुना बढ़े; 1.5 लाख करोड़ का होगा बाजार

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *