पार्क में युवती के गले में चाकू घोंपा, आर-पार हुआ:सूरजपुर में बाइक सवार युवक ने मार डाला; लव अफेयर एंगल से जांच

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नेहरू पार्क में बाइक सवार युवक ने युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गले के आर-पार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती बचने के लिए पार्क में दौड़ी, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गई। पार्क में मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लटोरी की रहने वाली राधिका राजवाड़े (19) सूरजपुर में एडवोकेट के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और वहीं रहती थी। रविवार शाम करीब 8 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकली और घूमते हुए नेहरू पार्क पहुंच गई। इसी दौरान युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- गले पर चाकू से हमला कर बाइक सवार फरार दरअसल, राधिका राजवाड़े शाम करीब 8 बजे नेहरू पार्क में थी। इस दौरान उसके पास बाइक सवार युवक पहुंचा और उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू गले के आर-पार हो गया। इसके बाद आरोपी चाकू निकालकर बाइक से मौके से फरार हो गया। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल राधिका बचने के लिए दौड़ी, लेकिन कुछ दूर जाकर खून से लथपथ हालत में गिर पड़ी। पार्क में मौजूद लोगों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गंभीर हालत में रेफर किया गया जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद राधिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। गले पर गंभीर चोट लगने के कारण वह बोल नहीं पा रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सकी। इशारों में बताने की कोशिश राधिका ने इशारे से कागज और पेन मांगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह कोई जानकारी लिख पाई या नहीं। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके रिश्तेदार अंबिकापुर पहुंच गए। CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान घटना के बाद सूरजपुर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी हमलावर की स्पष्ट पहचान नहीं कर सके। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार आरोपी की पहचान की और देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी पुलिस आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि युवती नेहरू पार्क में थी, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। ………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मार-डाला: दुर्ग में किराए के कमरे में गला घोंटा, पुलिस को बोला- बेहोश है, अस्पताल ले जाओ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। उसे शक था कि, प्रेमिका का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने उसे मार डाला। उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर मर्डर की जानकारी दी। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

2 दिन में मलेरिया से 2 छात्रों की मौत:कांकेर के सरकारी हॉस्टलों के 11 स्टूडेंट पॉजिटिव मिले; CMHO बोले- अचानक हुआ आउटब्रेक

भारत बना मेडिकल टूरिज्म का हब:16 साल में विदेशी मरीज 4.5 गुना बढ़े; 1.5 लाख करोड़ का होगा बाजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *