चलती ट्रेन से कटकर एरिया मैनेजर की मौत, VIDEO:दुर्ग स्टेशन पर लोकल छोड़ सुपरफास्ट पर बैठने के लिए दौड़े थे, चढ़ते समय फिसला पैर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय बैलेंस बिगड़ने से यात्री ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर भी कट गया। हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मृतक की पहचान ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा (58) के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि, संदीप कुमार सिन्हा रोज की तरह रायपुर जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनके पास रेलवे का मासिक पास था। वे अक्सर ट्रेन से ही रायपुर आना-जाना करते थे। देखिए यह तस्वीरें… लोकल छोड़ सुपरफास्ट पर बैठने के लिए दौड़े थे जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी थी। इसी दौरान पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेन कुछ मिनट रुकने के बाद रवाना होने लगी। इसी बीच संदीप कुमार सिन्हा ने लोकल ट्रेन छोड़कर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने का फैसला किया। वे तेजी से दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने लगे, लेकिन इसी दौरान उनके हाथ में रखा लैपटॉप बैग फिसल गया। बैग कलाई तक खिसकने से उनका संतुलन बिगड़ गया। वहीं, ट्रेन के गेट पर लगी रॉड पर उनकी पकड़ भी कमजोर पड़ गई। देखते ही देखते उनका पैर फिसल गया, वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर पड़े। पैर कटा, खून ज्यादा बहने से हुई मौत ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर कट गया। ज्यादा खून बहने के कारण उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने उन्हें ट्रैक से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों से हुई। वे ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की रायपुर शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चुरी भेजा। अब सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल हादसे के 2 दिन बाद सोशल मीडिया पर हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने के खतरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रेलवे लगातार यात्रियों से अपील करता है कि किसी भी हालत में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। कुछ सेकंड बचाने की कोशिश कई बार पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। यह हादसा भी उसी लापरवाही का नतीजा है। रेल पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। …………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… दुर्ग रेलवे-स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री,VIDEO: 50 मीटर तक घसीटता रहा, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच फंसा; आरपीएफ जवान ने बचाई जान दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने समय एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया, वो चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई निरंजन ने तेजी दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली। वीडियो रविवार की रात की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

BSP से 114 करोड़ की लोहा चोरी:लेबर ID से एंट्री, ट्रकों में सीक्रेट चेंबर, GPS-नंबर प्लेट बदलते, 14 स्टेप में समझिए पूरा नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में 2 दिन जमकर बरसेंगे बादल:कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका, रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *