नारायणपुर में NSUI का बैरिकेड तोड़े प्रदर्शन:भीड़ को कंट्रोल करने पुलिस ने वाटर कैनन चलाया, नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कलक्ट्रेट कार्यालय घेरने निकले थे

नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में शुक्रवार को नारायणपुर में NSUI और युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने विशाल पैदल मार्च एवं रैली निकाली। प्रदर्शनकारी नारायणपुर बाजार स्थल से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इस दौरान घड़ी चौक के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच धक्का-मुक्की हुई, 2 बैरिकेड तोड़े गए। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। बाद में SDM अभिजीत मंडावी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
घड़ी चौक पर रोका गया मार्च, दो बैरिकेड तोड़े जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारी बाजार स्थल से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे। घड़ी चौक के पास, जहां से कलेक्ट्रेट कार्यालय की दूरी लगभग 200 मीटर है, सुरक्षा बलों ने दो बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया था। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की और बैरिकेड तोड़ दिए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पर लाठीचार्ज की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन SDM बअभिजीत मंडावी ने प्राप्त किया। प्रदर्शन के दौरान हुई अफरा-तफरी में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। क्या बोले NSUI जिला अध्यक्ष विजय सालम NSUI के जिला अध्यक्ष विजय सालम ने कहा कि, लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। हम सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाल रहे थे, लेकिन हमें कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। हमारी मांग है कि शांतिपूर्ण आंदोलनों पर बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

More From Author

रायपुर में एमबीए छात्र से एक्सप्रेस-वे पर आधी रात लूट:डंडे से युवक पर किया हमला, मोबाइल लूटकर दौड़ाया; पुलिस ने शुरू की जांच

बलौदाबाजार में बस-ट्रक भिड़ंत, 16 यात्री घायल:सकरी के पास रॉयल ट्रेवल्स बस दुर्घटना, 3 गंभीर, पुलिस-ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *