रायपुर में एमबीए छात्र से एक्सप्रेस-वे पर आधी रात लूट:डंडे से युवक पर किया हमला, मोबाइल लूटकर दौड़ाया; पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर में आधी रात एक्सप्रेस-वे पर एमबीए छात्र से लूट की वारदात सामने आई है। दो बदमाशों ने डंडे से हमला कर छात्र से करीब 80 हजार रुपए का मोबाइल लूट लिया। मारपीट में घायल छात्र किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, गीतांजली नगर निवासी 26 वर्षीय सितांशु मिश्रा एमबीए करने के बाद कंस्ट्रक्शन का काम करता है। 23 जुलाई की रात वह अपने दोस्त इंद्रजीत माहाडिक के साथ तेलीबांधा मरीन ड्राइव स्थित चौपाटी में खाना खाने गया था। वहां से वह इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी से दोस्त को देवपुरी स्थित घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे अमलीडीह बीएसयूपी कॉलोनी के पास एक्सप्रेस-वे रोड पर पेड़ के नीचे अंधेरे में छिपे दो युवक अचानक उसके सामने आ गए। दोनों के हाथ में डंडे थे। स्कूटी रुकते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद मोबाइल लूटकर फरार हमले के दौरान बदमाशों ने सितांशु की शर्ट की जेब में रखा करीब 80 हजार रुपए कीमत का मोबाइल छीन लिया। छीना-झपटी में उसकी शर्ट भी फट गई। लगातार हमले के बीच युवक किसी तरह स्कूटी लेकर वहां से भाग निकला और अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित पहले तेलीबांधा थाना पहुंचा। वहां से घटनास्थल न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण उसे संबंधित थाने भेजा गया। मारपीट में उसके बाएं हाथ, सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। उसने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

More From Author

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहला मेडल:झंडू कुमार को पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज, 190 kg का वजन उठाया; बॉक्सिंग में जादुमणि जीते

नारायणपुर में NSUI का बैरिकेड तोड़े प्रदर्शन:भीड़ को कंट्रोल करने पुलिस ने वाटर कैनन चलाया, नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कलक्ट्रेट कार्यालय घेरने निकले थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *