FIR के खिलाफ खम्हारडीह थाने में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:दीपक बैज बोले-वो पत्थर मारेंगे,तो हम पुलिस के भरोसे बैठे रहेंगे क्या? काउंटर FIR की मांग

रायपुर में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर खम्हारडीह थाने में गैर-जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है। 12 नामजद और कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता खम्हारडीह थाने में काउंटर FIR दर्ज कराने पहुंचे हैं। थाने के बाहर बैठकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि बैज समेत कई नेता अंदर पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि, जितने मंत्री विधायक आए, उन पर भी काउंटर FIR दर्ज हो। दीपक बैज ने कहा कि, वो पत्थर मारेंगे, तो हम पुलिस के भरोसे बैठे रहेंगे क्या ? इससे पहले, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। बीजेपी की यह कार्रवाई पूरी तरह से बदले की भावना से प्रेरित है। कांग्रेस इस कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, भाजपा सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है।

More From Author

पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं छोडूंगा:पटना से IPS संकेत कुमार का वीडियो वायरल, इसरो के साइंटिस्ट बने ऑफिसर

JPSC की 9 परीक्षाएं रद्द:ब्लैक लिस्टेड एजेंसी से परीक्षा कराने का आरोप, CID जांच के बाद आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *