5 दिन भारी बारिश का अलर्ट:रायपुर में रातभर बरसे बादल; कैलो डैम के 4 गेट खोले गए, रपटे के ऊपर से बहा पानी

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। रायपुर में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं रायगढ़ में लगातार बारिश से केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए। बेलदुला रपटा पुल पर पानी चढ़ने लगा है। इससे पहले शहर में हुई तेज बारिश के कारण पैठू डबरी, चंद्रनगर की नामदेव गली और वार्ड नंबर-18 के कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया था। बारिश की ये तस्वीरें देखें… तापमान की स्थिति प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड और राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर का मौसम रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रदेश में अब भी 22% कम बारिश छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पूरे प्रदेश में एक जैसी नहीं है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 348.5 मिमी (13.7 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 444.6 मिमी (17.5 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक 22% कम बारिश हुई है और पूरा प्रदेश अभी भी सामान्य से कम वर्षा (डिफिशिएंट) श्रेणी में बना हुआ है।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ लगाया; 2 साल तक जीरो, 2028 से 100% और फिर 200% लगेगा

छत्तीसगढ़ में सालभर में सड़क-हादसों में 6,967 लोगों की मौत:नाराज CJ ने पूछा-क्या पुलिस का काम सिर्फ गाय हांकना है,NHAI ऑफिसर-कलेक्टर्स से मांगा शपथपत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *