मानसून सत्र का दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार:कल राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक को लेकर 6 बार कार्यवाही रोकनी पड़ी

संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है और पहले दिन की तरह आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही नहीं चल पाई। लोकसभा को छह और राज्यसभा को पांच बार स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसद नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग कर रहे थे। कुछ सांसद पोस्टर-बैनर लेकर सदन के अंदर आए। लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए एक विधेयक पेश किया, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई थी। वहीं राज्यसभा में विरोध प्रदर्शनों के कारण वंदे मातरम का अपमान करने को दंडनीय अपराध बनाने वाला विधेयक पेश नहीं किया जा सका। मानसून सत्र के पहले दिन की 2 तस्वीरें… 21 जुलाई की प्रमुख कार्यसूची पहले जानते हैं उन 7 बिलों के बारे में, सरकार जिन्हें पेश करेगी चर्चा के लिए समय तय, सबसे ज्यादा वक्त MSME बिल को संसद की पिछले दिन की कार्यवाही की खबर 20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क के साथ चर्चा हो। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

एंडी बर्नहैम 10 सालों में 7वें ब्रिटेन पीएम बने:पश्चिम बंगाल में सरकारी ऑफिस में बंगाली भाषा अनिवार्य होगी, 21 जुलाई के करेंट अफेयर्स

अमेरिका ने लगातार 10वीं रात ईरान पर बमबारी की:तेहरान का कुवैत में US बेस पर अटैक; हूती विद्रोहियों की सऊदी के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *