कोरबा के नर्मदा गांव में गोवंश के अवशेष मिले:एक संदिग्ध हिरासत में, पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के नर्मदा गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से रविवार सुबह से तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार देर रात नर्मदा गांव में हुई। रविवार सुबह ग्रामीणों को गोवंश के अवशेष, जिनमें सिर, खाल और मांस के टुकड़े शामिल थे, घटनास्थल पर पड़े मिले। इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया बालको थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद नर्मदा गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट तथा साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही है। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है।

More From Author

बीमार युवक को खाट पर 7km ढोकर चले ग्रामीण, VIDEO:बीजापुर में बारिश से मेन रोड का संपर्क टूटा, कच्चे रास्ते में रुकी एंबुलेंस

रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग…VIDEO:100 जवानों ने 200 से ज्यादा मकानों की जांच, चाकूबाजी-लूट होते ही अफसर निकले सड़कों में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *