पहले मर्डर, फिर लाश से रेप, टुकड़े-टुकड़े किए:बेमेतरा में 50 साल की महिला की हत्या,आरी से हांथ-पांव काटे, गठरी में बांधकर नदी में फेंका

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र में 6 जुलाई को दुकलिहिन बाई बंजारे (50) की निर्मम हत्या कर दी गई। उसके साथ उसी के गांव के 42 साल के रामप्रसाद सोनवानी ने पहले रेप की कोशिश की, विरोध करने पर मर्डर किया, फिर उसके लाश के साथ रेप किया, बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंक दिया। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी हत्या के मामले में पहले भी जेल गया है। एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि मृतका 7 जुलाई को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद चंदनू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 9 जुलाई को मृतका के बेटे गोवर्धन बंजारे को अमरैया नाला और शिवनाथ नदी किनारे पानी में साड़ी में बंधी एक गठरी मिली। गठरी खोलने पर मां का धड़ मिला, जबकि दूसरी गठरी में कटे हुए हाथ और पैर थे। शव सड़ी-गली अवस्था में था। पहले देखिए ये तस्वीरें- 6 जुलाई को की थी रेप की कोशिश पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रामप्रसाद सोनवानी 6 जुलाई की रात करीब 10 बजे महिला दुकलिहिन बाई के घर पहुंचा। महिला घर में अकेली थी। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका महिला ने विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने फावड़े के बेंत से महिला के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मर्डर के बाद लाश से किया रेप पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसने घर में रखी लकड़ी काटने वाली आरी से शव के दोनों हाथ और दोनों पैर काट दिए। शव के इन हिस्सों को अलग-अलग गठरियों में बांधकर आरोपी ने अपनी झोपड़ी में रखा। अगली रात उसने इन गठरियों को शिवनाथ नदी के पास फेंक दिया। घर से कैश भी ले गया आरोपी पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मृतका के घर में रखे झोले से 2500 रुपए भी निकाल लिए थे। पूछताछ में उसने बताया कि 2000 रुपए खर्च कर दिए, जबकि 500 रुपए पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद किए हैं। ड्रोन, नाव और सर्च लाइट से चली जांच इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने मॉर्डन और पारंपरिक दोनों तरीकों का सहारा लिया। ड्रोन कैमरा, नाव और सर्च लाइट की मदद से इलाके की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस का शक गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी पर गया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने पूरा घटनाक्रम कबूल कर लिया। हत्या के मामले में पहले भी जा चुका है जेल पुलिस ने बताया कि आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली पहले भी साल 2017 में गांव की एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है। इस मामले में भी आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आरी, फावड़ा सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। जानकारों के मुताबिक लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाने या रेप करने को नेक्रोफिलिया (Necrophilia) कहा जाता है। यह एक मानसिक विकार है, जिसमें व्यक्ति को मृत शरीर (लाश) के प्रति यौन आकर्षण होता है।

More From Author

गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां राज्य बनाने की तैयारी में पाकिस्तान:विधानसभा में प्रस्ताव पास, संसद से संविधान संशोधन की मांग

दो बच्चों समेत कार लेकर नदी में कूदा टीचर:व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखी थी सुसाइड करने की बात, महाराष्ट्र के नांदेड़ का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *