अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 नाबालिग फरार:दरवाजा तोड़कर भागे, अलग-अलग मामले में अंदर थे; एक माह में दूसरी घटना

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 13 नाबालिग फरार हो गए। उन्होंने कैंपस के पुराने दरवाजे को डैमेज कर दिया और वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी अपचारी बच्चे अलग-अलग आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह में थे। मंगलवार देर शाम उन्होंने पुराने दरवाजे को तोड़कर परिसर से बाहर निकल गए। फिलहाल, पुलिस आसपास के इलाकों में उनकी तलाश कर रही है। एक महीने में दूसरी बार हुई घटना यह एक महीने के भीतर बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की दूसरी घटना है। इससे पहले 23 जून को भी बारिश के दौरान 13 अपचारी बालकों ने खिड़की तोड़कर फरार होने की घटना को अंजाम दिया था। 23 जून को फरार हुए 13 अपचारी बालकों में से अब तक दो बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है।

More From Author

छत्तीसगढ़ में 2 सालों से हर दिन 4 मर्डर:टोटल 2960 लोगों की हत्याएं, रायपुर में सबसे ज्यादा 169 वारदातें, रायगढ़ में 114 केस

फुटबॉल वर्ल्डकप सेमीफाइनल में फ्रांस Vs स्पेन:दोनों टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी; एम्बापे ने सबसे ज्यादा 8 गोल किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *