आत्मानंद स्कूल में चीखने-चिल्लाने लगीं छात्राएं, VIDEO:हाथ-पैर अकड़े, रोने लगीं, बेहोश हुईं, 3 दिन में 8 केस, मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल

भिलाई के आत्मानंद स्कूल में 2 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एक छात्रा अजीब हरकतें करने लगी और चीखने-चिल्लाने लगी। उसके हाथ-पैर अकड़ने लगे। आंख से आंसू निकलने लगे। इसके बाद दोनों छात्राएं बेहोश हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। एक छात्रा को सिकलिन की समस्या निकली, वहीं दूसरी की पूरी रिपोर्ट नॉर्मल आई। पिछले 3 दिनों में ऐसे 8 केस सामने आए हैं। मामला खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सेजेस) का है। कक्षा 9वीं-ए में 3 दिन पहले 5 छात्राएं अचानक चीखने-चिल्लाने लगीं थीं। अस्पताल ले जाते ही नॉर्मल हो गई। अगले दिन भी 2 छात्राएं इसी तरह चीखने-चिल्लाने और रोने लगी थी। उन्हें भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई। इस मामले में जिला शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही छात्राओं की काउंसलिंग कराने के लिए साइकोलॉजिकल टीम भी बुलाई गई है। 9 जुलाई से शुरू हुआ मामला स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता दीवान ने बताया कि पहली घटना 9 जुलाई को शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हुई। एक छात्रा को अचानक चक्कर आया, जिसके बाद उसे स्टाफ रूम ले जाया गया। कुछ ही देर बाद दूसरी छात्रा जोर-जोर से चीखने लगी। दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें घर भेज दिया गया। हाथ-पैर अकड़ गए, बोलने में भी हो रही थी दिक्कत प्रिंसिपल के अनुसार, उसी दिन 3 अन्य छात्राएं भी क्लास में बेहोश हो गईं। उनके हाथ-पैर अकड़ गए, आंखों से आंसू निकलने लगा और वे ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं। पहले 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन समय लगने की जानकारी मिलने पर छात्राओं को ऑटो से शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां करीब डेढ़ घंटे बाद सभी छात्राएं सामान्य हो गईं। डॉक्टरों की जांच में कोई गंभीर शारीरिक समस्या सामने नहीं आई। पहले दिन 5 छात्राओं को हुई थी परेशानी प्रिंसिपल ने बताया कि 9 जुलाई को कुल 5 छात्राएं प्रभावित हुई थीं। इसके बाद 11 जुलाई को 2 और छात्राओं की तबीयत इसी तरह बिगड़ी। इनमें से एक को अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरी कुछ देर बाद स्कूल में ही सामान्य हो गई। इसके बाद एक अन्य छात्रा के साथ भी ऐसी ही घटना हुई, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां भी वह कुछ समय बाद सामान्य हो गई। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, अब तक यह स्थिति केवल डे-शिफ्ट में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं-ए की छात्राओं में ही देखने को मिली है। सुबह की शिफ्ट के विद्यार्थियों या किसी शिक्षक को ऐसी कोई समस्या नहीं हुई। सभी की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य प्रिंसिपल ने बताया कि सभी छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई है। शुरुआती तौर पर मामला मनोवैज्ञानिक कारणों से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। उनके निर्देश पर छात्राओं की काउंसलिंग कराई जा रही है। एहतियात के तौर पर स्कूल ने 9वीं-ए का कमरा भी बदल दिया है। शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक में छात्राओं के अभिभावकों से चर्चा की गई। इस दौरान रिश्तेदारों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की। ………………… यह खबर भी पढ़िए… दुर्ग के सरकारी स्कूल में जादू टोना: प्रिंसिपल ऑफिस के सामने कोयल की चढ़ाई बली, छात्र-छात्राएं सहमे, अब CCTV खंगाल रही पुलिस
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक स्कूल में पूजा-पाठ कर जादू टोना करने के बाद कोयल की बलि दी। गुरुवार सुबह स्कूल खुलते ही प्रबंधन और बच्चे खून से सना पंख और पूजा सामग्री देख दहशत में आ गए। प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने किसी शरारती तत्व ने यह करतूत की थी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट:77,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक गिरा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

शाहीन को LPL खेलने की मंजूरी:PCB ने दिया एनओसी, केंडी रॉयल्स से करेंगे डेब्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *