शेयर बाजार में आज यानी 14 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की गिरावट के साथ 77,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। कच्चा तेल 2% चढ़कर 85 डॉलर पर पहुंचा कच्चे तेल की कीमतें भी 2% चढ़कर दोबारा 85 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इससे कच्चे तेल के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट 13 जुलाई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी बीते 7 दिनों में विदेशी निवेशकों ने 7,039 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार इससे पहले कल यानी 13 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 47 अंक बढ़कर 77,616 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 4 अंक बढ़त रही, ये 24,211 पर बंद हुआ था।
