सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट:76,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक टूटा, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से शुरू होने के कारण शेयर बाजार में आज यानी 13 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है। ये 24,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है। कच्चा तेल 4% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा कच्चे तेल की कीमतें भी 4% चढ़कर दोबारा 79 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब खत्म हो चुका है। इसके बाद से पेट्रोल डीजल के दाम में तेजी है। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट 10 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी बीते 7 दिनों में विदेशी निवेशकों ने 4,427 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले बीते हफ्ते यानी शुक्रवार, 10 जुलाई को बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 828 अंक (1.08%) की तेजी के साथ 77,569 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 244 अंकों (1.02%) की तेजी रही, ये 24,206 पर पहुंच गया था।

More From Author

राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच:एंडी फ्लावर, फ्लिंटॉफ और लैंगर के नाम पर भी चर्चा; मैकुलम को हटाया

महिला थाने के पास निर्माणाधीन कांग्रेस-भवन में नाबालिग से रेप:3 दिन तक दरिंदगी,लोगों ने युवक को पकड़कर लात-घूंसों से पीटा, पीड़िता से पिटवाया,पैर पकड़वाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *