14 साल के लड़के से अननेचुरल सेक्स के बाद मर्डर:सक्ती में गला दबाकर मार डाला, खेत में दफनाया शव, पुरानी रंजिश के चलते वारदात

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुरानी रंजिश चलते 14 साल के लड़के की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी युवक ने लाश को खेत में दफना दिया। पैसों का लालच देकर आरोपी उसे अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मर्डर के पहले उसने नाबालिग के साथ अननेचुरल सेक्स भी किया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है, पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले में रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- पढ़िए हत्या की सिलेसिलेवार पूरी कहानी… जानकारी के मुताबिक सक्ती थाना क्षेत्र में रहने वाले 9 वीं क्साल का छात्र 8 जुलाई गांव के हेमंत कुमार (22) के साथ घर से निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रिश्तेदार थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग को आखिरी बार हेमंत कुमार के साथ देखा गया, जो कि नशे का आदी है। ऐसे में पुलिस ने संदेही हेमंत कुमार केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पैसों का लालच देकर ले गया, फिर की हत्या आरोपी ने बताया कि करीब 6-7 महीने पहले हरदा गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। उसे शक था कि कपिल ने ही इस विवाद की जानकारी दूसरों को दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने की योजना बनाई। 8 जुलाई की रात हेमंत ने नाबालिग को चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का लालच दिया और अपने साथ बोर घर ले गया। वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने उसके कपड़े दूसरी जगह फेंक दिए, फिर फावड़े से ड्ढा खोदकर शव को खेत में दफना दिया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में निकाला गया शव शनिवार को आरोपी की निशानदेही पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, डॉक्टरों और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में खेत से शव निकाला गया। रिश्तेदारों ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। चाय-नाश्ता के बाद वह नाबालिग को खेत ले गया, फिर फॉर्महाउस का फावड़ा निकालकर गड्डा खोदा और शव को दफना दिया।

More From Author

लॉर्ड्स विमेंस टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में:लंच तक 365 रन की बढ़त हुई; यस्तिका शतक से 9 रन दूर

दावा- इंग्लैंड दौरे के बाद भारत का कोचिंग स्टाफ बदलेगा:गंभीर के दो भरोसेमंद कोच हट सकते हैं, फील्डिंग कोच दिलीप पर भी दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *