चन्नी समेत 3 नेताओं की कल पंजाब प्रभारी से मीटिंग:हाईकमान की दोटूक, राहुल पर शर्तें नहीं थोप सकते, प्रधान वड़िंग ही रहेंगे

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी आखिरकार पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात के लिए तैयार हो गए हैं। चन्नी ने कहा कि पार्टी में एकजुटता बनाए रखने के लिए कल यानी (11 जुलाई को) पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को बैठक के लिए न्योता दिया है, ताकि पार्टी के सभी नेता खुलकर अपनी बात रख सकें। इसकी मेजवानी विधायक राणा गुरजीत सिंह करेंगे। इससे पहले बघेल ने कहा था कि चन्नी ने मिलने का समय नहीं मांगा। मुझसे जब बात हुई थी तब कहा था कि तीन दिन बाहर हूं। बघेल ने कहा कि 2022 का अनुभव अच्छा नहीं रहा, इसलिए इस बार हाईकमान ने नेतृत्व परिवर्तन नहीं किया। कल विधायक राणा गुरजीत सिंह के चंडीगढ़ आवास पर बैठक होगी। इसमें केवल तीन नेता- चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और राणा गुरजीत सिंह ही शामिल होंगे। इससे पहले आज (10 जुलाई को) होने वाली मीटिंग को टाल दिया गया। दावा किया गया कि इसके लिए चन्नी गुट की 2 शर्तें थीं, जिनमें कांग्रेस भवन में न मिलने और उसमें प्रधान राजा वड़िंग के मौजूद न होने की बात कही गई थी। लेकिन इन पर सहमति नहीं बनी। हालांकि अब चन्नी को स्पष्ट संदेश दिया गया कि वह राहुल गांधी पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकते हैं। हाईकमान चन्नी, रंधावा और राणा गुरजीत की बात सुनेगा। लेकिन इनके दबाव के कारण नियुक्तियों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद भूपेश बघेल विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे सीधे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल को दिया जाएगा। चन्नी गुट प्राइवेट में बात करेगा
चन्नी की बघेल से मुलाकात पर प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि भूपेश बघेल ने मुझे बताया कि कल एक बैठक तय की गई है, हालांकि मुझे जगह या इंतजामों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मुझसे कहा कि वे पहले अकेले में बात करेंगे और फिर हम चर्चा के लिए बैठेंगे। मुझे लगता है कि अगले एक-दो दिनों में आप सभी को एक साथ एक मंच पर देखेंगे। वड़िंग ने कहा कि अगर हाईकमान का मन मुझे हटाने का नहीं है तो मैं अपने आप तो इस्तीफा नहीं दे सकता। खबर आगे पढ़ने से पहले महत्वपूर्ण पोल पर अपनी राय जरूर दें… चन्नी नहीं बना सके हाईकमान पर दबाव
अभी तक चन्नी हाईकमान पर प्रेशर बनाने में कामयाब नहीं हो सके। उनके बातचीत के लिए राजी होने से 3 दिन से हाईकमान पर बना प्रेशर रिलीज हो गया। वहीं राजा वड़िंग पावरफुल बनकर निकले हैं। वह लगातार अपनी ताकत दिखा रहे हैं। बघेल भी हाईकमान के फैसले को सही ठहराने के लिए पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल जैसे नॉन एक्टिव नेताओं से तक मुलाकात करने के लिए उनके घर जा रहे हैं। चन्नी आज सुबह से मोरिंडा नगर काउंसिल के चेयरमैन के चुनाव को लेकर डटे हुए हैं। चन्नी का कहना है कि 15 में से नौ सदस्य उनके साथ हैं। चन्नी सभी को साथ लेकर मोरिंडा नगर काउंसिल लेकर गए हैं। पार्टी प्रभारी की अहम बातें…. जानिए, कांग्रेस के मौजूदा हालात में 2 एक्सपर्ट क्या कहते हैं? ******************
ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट: 2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे; सांसद रंधावा, MLA राणा-परगट के भी बोल बदले पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के किनारा करने के बाद झुक गए हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा, कपूरथला से MLA राणा गुरजीत और जालंधर कैंट से MLA परगट सिंह के बोल बदल गए हैं। चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है (पढ़ें पूरी खबर)

More From Author

मोहाली में फॉर्च्यूनर पलटी, जिम मालिक समेत 2 की मौत:बोनट विंडशील्ड तक मुड़ा, टायर उखड़े; छत-दरवाजे पिचके, लुधियाना से दिल्ली जा रहे थे

फेरारी इटली की मशहूर कार कंपनी:दो बार गंभीर आर्थिक संकट में फंस चुकी है, आज टॉप सुपर-कार ब्रांड में शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *