छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर:राजनादगांव रेंज की कमान अजय यादव को, बालाजी-प्रशांत की मुख्यालय वापसी; मयंक गुर्जर सुकमा SP

छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों का तबादला कर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है। लंबे समय बाद हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। राजनांदगांव रेंज आईजी बने अजय यादव तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव अजय कुमार यादव का है। उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। वहीं राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर भेजा गया है। बस्तर आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल की भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की गई है। उमेश प्रसाद गुप्ता बीजापुर एसपी
जिलों में भी बड़े पैमाने पर एसपी बदले गए हैं। चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, हरीश राठौर को कोरिया, भावना पांडेय को धमतरी, राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर और मयंक गुर्जर को सुकमा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम और सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़े आदेश की कॉपी

More From Author

ओपनएआई कर्मियों ने बेचे शेयर, पैसा रियल एस्टेट में:सैन फ्रांसिस्को में घरों के औसत दाम 17 करोड़ तक; गैर-टेक परिवार शहर छोड़ रहे

जर्मनी के ज्वेरेव पहली बार विंबलडन फाइनल में:ब्रिटेन के फेरी को सेमीफाइनल में हराया; सचिन और शुभमन ने रॉयल बॉक्स से देखा मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *