महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म:जन्म के बाद एक बच्ची की मौत, दो नवजात एसएनसीयू में भर्ती, मां की हालत स्थिर

कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला ने देर रात तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल थे। डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया, लेकिन जन्म के डेढ़ घंटे बाद एक नवजात बेटी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शेष दो बच्चों का एसएनसीयू में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जटगा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुवा निवासी तीरथ उइके की पत्नी फूल कुंवर को मंगलवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर पर हालत बिगड़ने पर पति तीरथ ने डायल 112 की मदद ली। फूल कुंवर को एंबुलेंस से कटघोरा सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मितानिन और परिजनों के साथ फूल कुंवर को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्रसूति विभाग की डॉक्टरों की टीम ने तुरंत महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया। एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत अस्पताल में फूल कुंवर ने सामान्य प्रसव के जरिए तीन बच्चों को जन्म दिया। ये तीनों बच्चे समय से पहले पैदा हुए थे। जन्म के समय दो बेटियां और एक बेटा स्वस्थ दिख रहे थे। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से अस्पताल स्टाफ और परिजनों में खुशी का माहौल था। हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। प्रसव के करीब डेढ़ घंटे बाद एक नवजात बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मां और बच्चों की हालत खतरे से बाहर अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बचे हुए एक बेटे और एक बेटी को विशेष निगरानी में एसएनसीयू (SNCU) में रखा गया है। दोनों को ऑक्सीजन सपोर्ट और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों नवजात और प्रसूता फूल कुंवर की हालत अब खतरे से बाहर है। प्रसूता के पति तीरथ उइके ने बताया कि वे बेहद डरे हुए थे, लेकिन डॉक्टरों की मेहनत से मां और दो बच्चे सुरक्षित हैं। उन्होंने एक बच्ची के जाने का गम व्यक्त किया, साथ ही दो बच्चों के जन्म की खुशी भी जताई।

More From Author

बेलतरा बैंक सेंधमारी…पांच आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस ने औजार और बाइक बरामद की

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे:यूपी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 की मौत; राजस्थान में 6 ट्रेन कैंसिल, मकान ढहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *