नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे बिक रही थी नशीली दवा:दुर्ग पुलिस ने 840 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 3 युवकों को पकड़ा, मोबाइल-कैश जब्त

दुर्ग जिले के सुपेला पुलिस ने नेहरू नगर भिलाई चौक फ्लाईओवर के नीचे प्रतिबंधित नशीली दवा बेच रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 840 अल्प्राजोलम टैबलेट, तीन मोबाइल और 1600 रुपए कैश जब्त किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 6 जुलाई सुबह करीब 10:10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि, नेहरू नगर भिलाई चौक फ्लाईओवर के नीचे तीन युवक प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद एक काले रंग के बैग से अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 56 स्ट्रिप बरामद हुई। इनमें कुल 840 टैबलेट थीं। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल और नशीली दवा की बिक्री से मिली 1600 रुपए की कैश भी जब्त की। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय अमन खान उर्फ अमन रक्सेल, 24 वर्षीय अमर साहू और 21 वर्षीय पंकज उर्फ भक्का विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवा कहां से मिली और वे इसे किन लोगों तक पहुंचा रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

More From Author

नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस आज जारी करेगी जांच रिपोर्ट:10 जुलाई को राज्यपाल से करेगी मुलाकात; 85 प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग

संजू बाहर नहीं, एशियन गेम्स टीम में पहले से शामिल:जिम्बाब्वे दौरा 2028 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा, इसलिए प्रभसिमरन को मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *