भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू पर बधाई दी है। सूर्या ने कहा कि वैभव अभी अपने शानदार सफर की शुरुआत में हैं। उन्होंने कहा- वैभव तुम हर पल का लुत्फ उठाओ और देश का मान बढ़ाना जारी रखो। सूर्या ने सोशल मीडिया पर वायरल उस बयान को भी फर्जी बताया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वे कप्तानी छीने जाने और टीम से बाहर किए जाने से नाराज हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा कि वे हमेशा भारतीय टीम के साथ हैं और उनके नाम से वायरल किया जा रहा बयान पूरी तरह झूठा है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी-20 कप्तान बनाया गया है। सूर्या को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स की टीम में भी जगह नहीं मिली। सूर्या की पोस्ट, वैभव को बधाई वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 साल 99 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके साथ ही वे भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। अपने पहले मैच में वैभव ने 2 सिक्स की मदद से 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। टीम से ड्रॉप होने पर कड़वाहट नहीं- सूर्या सूर्यकुमार ने X पर लिखा- कप्तानी जाने या टीम से ड्रॉप होने को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है। भारतीय टीम को पूरा सपोर्ट मिलता रहेगा। मुझे पता लगा है कि इंटरनेट पर वायरल एक बयान गलत तरीके से मुझसे जोड़ा जा रहा है। साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। ऐसी बिना जांच वाली खबरों पर भरोसा न करें और न ही इन्हें शेयर करें। भारतीय टीम के लिए बेहद खुश हूं और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। टीम का हर खिलाड़ी देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है और उन्हें हमेशा पूरा समर्थन मिलेगा। सूर्या टी-20 में सबसे सफल भारतीय कप्तान सूर्या टी-20 में भारत के सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते , 8 हार और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था। जिम्बाब्वे दौरे पर भी वैभव टीम में, सैमसन बाहर ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डेब्यू कैप मिलते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी: भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने, इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज सूर्यवंशी भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 15 साल 99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को फिर मौका: लगातार तीसरी सीरीज में चुने गए, रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी BCCI ने जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई तक होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। बोर्ड ने उनको बाहर करने की कोई वजह भी नहीं बताई है। वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। पूरी खबर
