कैंसर रीजनल संस्थान का होगा विस्तार:हर फ्लोर पर 64 बेड वाले वार्ड, डॉक्टरों के ड्यूटी रूम बनेंगे, सीएम साय ने रखी आधारशिला

राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में रीजनल कैंसर संस्थान के विस्तार का सोमवार को शुभारंभ हुआ। सीएम विष्णुदेव साय ने 103 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें दूसरी से छठी मंजिल तक 64-64 बिस्तरों वाले वार्ड होंगे। साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास, चिकित्सकों और कर्मचारियों के आवासीय परिसर भी बनेंगे। इससे चिकित्सा संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह परियोजनाएं चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होंगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पांच नए मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों और फिजियोथेरेपी कॉलेजों के विस्तार के साथ योग व प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी के चेयरमैन दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त रितेश अग्रवाल, डीन डॉ. विवेक चौधरी, अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर मौजूद थे। 56 फ्लैट बनेंगे पीडब्ल्यूडी द्वारा 200 बिस्तरों वाले पांच मंजिला छात्रावास के साथ डॉक्टरों के लिए दो बीएचके वाले 24 और तीन बीएचके वाले 32 फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके लिए 61.39 करोड़ रुपए मिले है।
टेंडर दूसरी बार हुआ है। इसके तहत परियोजना पूरी करने की जिम्मेदारी ठेका एजेंसी की होगी। छात्राओं के लिए बनेंगे आधुनिक हॉस्टल छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास का विस्तार किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त कमरे, डॉरमेट्री, लाइब्रेरी, रिक्रिएशन हॉल और सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए 61 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे गर्ल्स हॉस्टल के चौथे और पांचवें फ्लोर का निर्माण किया जाएगा। छात्राओं के लिए हॉस्टल छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास का विस्तार किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त कमरे, डॉरमेट्री, लाइब्रेरी, रिक्रिएशन हॉल और सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए 61 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे गर्ल्स हॉस्टल के चौथे और पांचवें फ्लोर का निर्माण किया जाएगा। जानिए… क्या मिलेंगी सुविधाएं 7 मंजिला भवन में आधुनिक ओटी और आईसीयू भी होगी रीजनल कैंसर विभाग की इमारत का विस्तार कर इसे सात मंजिला बनाया जाना है। इसके लिए 39.36 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इस परियोजना में दूसरी से छठी मंजिल तक वार्ड, डॉक्टरों के ड्यूटी रूम, नर्सिंग स्टेशन और मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। शीर्ष मंजिल पर आईसीयू और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर प्रशासनिक कार्यालय और पैथोलॉजी लैब होगी। इससे कैंसर मरीजों को जांच, भर्ती, सर्जरी और इलाज की बेहतर सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी।

More From Author

अब खुलेंगी परतें:मुंबई की विजय इंफ्रा ने किया था 26 करोड़ से पुल निर्माण, डीआरएम ने माना- खामियां हुई हैं

बंगाल गैंगरेप मर्डर- मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार:बारूईपुर में जिंदा बच्ची तालाब में फेंकी थी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दावा- फेफड़ों-पेट में पानी मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *