सीक्रेट-टिप मिलते ही पकड़ाया 1 करोड़ का गांजा:छत्तीसगढ़ के रास्ते 2 क्विंटल से अधिक गांजे की तस्करी, UP का तस्कर गिरफ्तार,दूसरा चकमा देकर भागा

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 214.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपए है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद बोलेरो पिकअप में गांजा लेकर दो लोग जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। इसके बाद धनपुंजी फॉरेस्ट नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान शनिवार देर रात संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। 105 पैकेट में मिला 214.300 किलो गांजा तलाशी के दौरान वाहन में रखी 9 प्लास्टिक बोरियों से 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ। कुल वजन 214.300 किलोग्राम था। पुलिस ने गांजे के साथ बोलेरो पिकअप, एक सैमसंग मोबाइल और 700 रुपए कैश भी जब्त किया है। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार वाहन रुकते ही उसमें सवार एक व्यक्ति जंगल की ओर भाग निकला। ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया गया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी विजय पांडेय (34) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने फरार साथी का नाम सोनू यादव बताया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ओडिशा से UP ले जाई जा रही थी खेप इस मामले में CSP सुमीत कुमार ने कहा कि, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जबकि, दूसरे की तलाश जारी है। ………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… पाउडर की बोरियों के नीचे छिपाकर गांजा तस्करी: बलरामपुर में ट्रक से 10 करोड़ का गांजा पकड़ाया, लाइव ट्रैकिंग पर था मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़-उत्तरप्रदेश की सीमा पर पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के 3 बजे एक 16 चक्का ट्रक को जब्त किया है। यूपी बॉर्डर के चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर पकड़े गए इस ट्रक से 50 से अधिक बोरियों में भरा करीब 20 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

PoK में पाकिस्तानी फोर्स ने लोगों पर गोलियां चलाईं:पाकिस्तान सरकार के खिलाफ 40 हजार प्रदर्शनकारी जुटे थे; कई लोग घायल

बुमराह ने रेड बॉल से प्रैक्टिस शुरु की:इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें; इंग्लैंड वनडे और श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *