3 दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला, 2 की मौत:रायगढ़ में बाइक समेत पहिए के नीचे आए, सड़क पर लहूलुहान तड़पते रहे, गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को बाइक सवार 3 दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। बाइक समेत तीनों युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। लहूलुहान होकर तीनों सड़क पर ही तड़पते रहे। कुछ देर बाद 2 लड़कों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तीनों युवक खेती-किसानी का काम करते थे। वे शहर से अपने गांव महलोई जा रहे थे। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। हादसे की तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम महलोई निवासी ज्ञानचंद मिर्धा (21), प्रकाश राठिया (20) और बुटरु (21) रविवार सुबह किसी काम से रायगढ़ आए थे। करीब 11 बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस महलोई गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक (OD16 C 7859) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से प्रकाश राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ज्ञानचंद मिर्धा और बुटरु गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में दूसरे की मौत, तीसरे की हालत गंभीर घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बुटरु को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, ज्ञानचंद मिर्धा का अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश इस मामले में चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया था। ट्रेलर को जब्त कर थाने लाया गया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… सड़क-हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य की मौत:कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकराई,फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी,चौथिया-कार्यक्रम से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण विज्ञापन मामले में नोटिस जारी:सरकार ने 7 दिन में जवाब मांगा, ऐसे कंटेंट को ब्लॉक करने और हटाने को कहा

बुमराह ने रेड बॉल से प्रैक्टिस शुरु की:इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें; इंग्लैंड वनडे और श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *