खुदाई करते समय गिरा पत्थर, 2 युवकों की दबकर मौत:सूरजपुर में गिट्टी फोड़ने के लिए निकाले जा रहे थे बोल्डर, तभी हुआ हादसा

सूरजपुर जिले के लांची गांव में खुदाई के दौरान एक बड़ा पत्थर टूटकर गिर गया, इसके नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है गांव के कई लोग गिट्टी फोड़ने के लिए बोल्डर निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक भारी पत्थर खिसक गया। इस घटना में 2 लोगों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… मृतकों में ये शामिल बाबु लाल (18), पिता धनेसवर सिंह गोड़ जय पाल (18) पिता जय सिंह गोड़

More From Author

टॉप-10-कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹1 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹36,529 करोड़ बढ़ी; बजाज फाइनेंस-ICICI बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा

पंडवानी गायिका तीजन बाई पंचतत्व में विलीन:राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार; नाना से प्रेरणा मिली, 13 की उम्र में पहली बार गाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *