राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश के बाद सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के माइनर ओटी में पानी भर गया। यहां से मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया। वहीं ओटी के पास कॉरिडोर में फॉल सीलिंग गिर गई। जयपुर में सड़क धंस गई और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। जैसलमेर के रामदेवरा में शुक्रवार शाम रेत का बवंडर आया। इससे दिन में ही अंधेरा छा गया। दिन में ही गाड़ियों की लाइट जलानी पड़ी। मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत 26 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। हरदा में माचक नदी उफान पर आने से 12 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। उज्जैन में पुलिया पार करने की कोशिश में युवक मोटरसाइकिल समेत बह गया। यूपी के 20 जिलों में बारिश हुई। मथुरा में भारी बारिश से रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी भर गया। कानपुर में GSVM मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया। कारें-बाइक आधी डूब गईं। झांसी में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। पंजाब के पठानकोट में माता वैष्णो देवी की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस रेलवे अंडरपास के नीचे 8 फीट पानी में फंस गई। बस में 13 बच्चों समेत 55 यात्री सवार थे। मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है…
देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
