सारंगढ़ में ट्रक से 94 किलो गांजा पकड़ाया:इमली बोरियों के नीचे छिपाकर कर रहे थे तस्करी, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की डोंगरीपाली थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आयशर ट्रक से 94 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गांजा इमली से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 9 लाख 40 हजार रुपए है। इसके अतिरिक्त, 15 लाख रुपए कीमत का आयशर ट्रक (क्रमांक UP30DT 5256) और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। झारखंड और मध्य प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के ग्राम आलर गाड़ियाबस्ती निवासी जगत मोदक (52 वर्ष, पिता स्व. शिबू मोदक) और मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के नर्मदापुरम थाना क्षेत्र के ग्राम पटरादेह निवासी सुनील बर्मा (40 वर्ष, पिता स्व. नाथूराम बर्मा) के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ट्रक रोककर ड्राइवर और खलासी से पूछताछ 29 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग पर ग्राम डोंगरीपाली मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी की। ओडिशा की ओर से आ रहे आयशर ट्रक (UP 30 DT 5256) को रोककर ड्राइवर जगत मोदक और खलासी सुनील बर्मा से पूछताछ की गई। ट्रक की तलाशी लेने पर उसकी ट्राली में लगभग 12 टन इमली से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया 94 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ डोंगरीपाली थाने में अपराध क्रमांक 27/26, धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

More From Author

पुजारीकांकेर पहुंची 108 एम्बुलेंस, युवक की बची जान:दलदली रास्तों से पार कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मिली मदद

भास्कर अपडेट्स:मुंबई एयरपोर्ट पर ₹2.38 करोड़ का गांजा जब्त, अबू धाबी से आया युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *