कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा रविवार रात रायपुर पहुंचे। वे आज को जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने प्रशिक्षण शिविर की अहमियत और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। पवन खेड़ा ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए सूचनाएं बहुत तेजी से लोगों तक पहुंच रही हैं। ऐसे समय में इस तरह के प्रशिक्षण की जरूरत और भी बढ़ जाती है। खुशी की बात है कि इसके लिए रायपुर को चुना गया। इससे हम सभी को सीखने और एक-दूसरे से संवाद करने का अच्छा मौका मिला है। पवन खेड़ा ने कहा कि मैं सभी साथियों से मिलूंगा और उनसे चर्चा करूंगा। उन्होंने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ का देश के स्वतंत्रता आंदोलन और इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं हो सकता। राम मंदिर ट्रस्ट पर पवन खेड़ा ने उठाए सवाल अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले पर पवन खेड़ा ने मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सोच और निगरानी में बना है और इसकी गतिविधियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की भी नजर रही है। RSS का इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के महात्मा गांधी को लेकर दिए गए बयान पर पवन खेड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का देश के स्वतंत्रता आंदोलन और इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा है। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि अयोध्या से लेकर उज्जैन तक सामने आई घटनाएं संघ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। ऐसे संगठनों ने देश और हिंदू समाज को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बयानों पर ज्यादा समय खर्च करने के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। आज होगा प्रशिक्षण शिविर का समापन रायपुर में पिछले कई दिनों से कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, चुनाव की तैयारी, मीडिया प्रबंधन और जनता से बेहतर संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर शामिल हुए थे और उन्होंने संगठन को मजबूत करने टिप्स दी थी। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टपरी पर राहुल ने पी चाय, बैज को खिलाया बिस्किट: अभनपुर में जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, सक्ती से बाइक चलाकर मिलने पहुंचा कार्यकर्ता, बाहर छूटे महंत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। वे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने 40 मिनट तक सीनियर नेताओं से मुलाकात की और इसके बाद जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर…
