दुर्ग में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट:जलाराम लॉज में रेड, 3 युवतियों समेत 7 अरेस्ट, पुराने ग्राहकों को मिलती थी एंट्री

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित इंद्रा मार्केट के जलाराम लॉज में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस लॉज के नीचे मिठाई और आइसक्रीम की दुकान भी संचालित थी, जहां नए ग्राहकों को आने की अनुमति नहीं थी और केवल उन्हीं पुराने ग्राहकों को एंट्री मिलती थी जिनके नंबर पहले से सेव थे। आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी थी और जब पुलिस को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने रविवार शाम को वहां छापा मारा। पुलिस की इस छापेमारी में रैकेट का खुलासा हुआ और मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ 3 युवतियां और 3 ग्राहक पकड़े गए, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पहले देखिए तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम रविवार दोपहर करीब 3 बजे तीन गाड़ियों में इंद्रा मार्केट पहुंची। इसके बाद जलाराम लॉज को घेरकर अंदर जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और मौके से अन्य सबूत भी जुटाए। देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही। ऊपर लॉज, नीचे मिठाई दुकान जांच में सामने आया है कि जहां कार्रवाई हुई, उसके नीचे मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर है, जबकि ऊपर बने लॉज में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। दुकान संचालक से भी पूछताछ पुलिस ने मौके से दुकान संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा अंदर मौजूद तीन युवतियों और तीन ग्राहकों से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कब से सेक्स रैकेट चल रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी। केवल चुने हुए ग्राहकों को ही एंट्री जांच में ये बात भी सामने आई है कि, लॉज में हर किसी की एंट्री नहीं थी। केवल उन्हीं लोगों को अंदर आने दिया जाता था, जिनका मोबाइल नंबर पहले से सेव रहता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि पूरा काम प्लानिंग से संचालित हो रहा था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिले मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रखा है। बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के बाद होगा खुलासा बता दें कि ये कार्रवाई एसीसीयू (ACCU) और कोतवाली थाना क्षेत्र की संयुक्त कार्रवाई थी। टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस: महिला दलाल ने ₹2500 लिए, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां; 3 अरेस्ट छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था, जहां पुलिस ने पॉइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। इस दौरान एक कमरे में युवती और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। दूसरे कमरे में 2 लड़कियों के साथ एक और युवक भी मौजूद था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी जा रही CISF जवानों की बस पलटी, 8 जवान और ड्राइवर घायल

नकटी-गांव के 2 वार्डों को खाली कराने की तैयारी पूरी:आधी रात 1000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात, कभी भी हो सकती है कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *