TMC बागी गुट की 47 पूर्व पार्षदों के साथ बैठक:ममता गुट ने शिकायत दर्ज कराई, कहा- पार्टी के नाम-सिंबल का गलत इस्तेमाल हुआ

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने शनिवार को एक हफ्ते में दूसरी बार मीटिंग की। इसमें 47 पूर्व पार्षदों शामिल हुए। बैठक पूर्वी कोलकाता के टॉपसिया इलाके में हुई। इससे पहले 22 जून को न्यू टाउन में भी बागी गुट की बैठक हुई थी। दोनों बैठकों में TMC का नाम और चुनाव चिह्न इस्तेमाल किया गया, लेकिन ममता बनर्जी की तस्वीर नहीं लगाई गई। इधर, ममता बनर्जी गुट की डोला सेन ने न्यू टाउन और प्रगति मैदान थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक संदेश प्रसारित करने के साथ बिना अनुमति बैठक करने का भी आरोप लगाया गया है। बागी गुट बोला- हम ही असली TMC बागी विधायक संदीपन साहा ने कहा कि उनकी ही असली तृणमूल कांग्रेस है। हमारे पास पर्याप्त संख्या है। हम विधानसभा में प्रमुख विपक्ष हैं। साहा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन हो चुका है और जल्द ही राजनीतिक कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई। इस साल दिसंबर में चुनाव हो सकते है। दरअसल, 8 जून को कोलकाता नगर निगम का बोर्ड भंग कर दिया गया था। इसके बाद सभी पार्षदों, चेयरपर्सन और मेयर-इन-काउंसिल के सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया। प्रशासनिक जिम्मेदारी प्रशासक को सौंप दी गई। पूर्व मेयर फिरहाद हकीम इस बैठक में शामिल नहीं हुए। दोनों गुटों ने रैली की अनुमति मांगी 21 जुलाई को शहीद दिवस पर होने वाली रैली के लिए ममता बनर्जी गुट और बागी गुट, दोनों ने कोलकाता के धर्मतला में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी है। ममता गुट का कहना है कि वह पिछले 33 वर्षों से वहीं रैली करता आ रहा है। वहीं, बागी गुट ने भी उसी जगह रैली करने के लिए आवेदन देने की बात कही है। हालांकि, अनुमति नहीं मिलने पर उसने वैकल्पिक स्थान पर कार्यक्रम करने का संकेत दिया है। बागी विधायक अखरुज्जमान ने कहा कि इस बार शहीदों के परिजनों को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महुआ मोइत्रा बोलीं- जनादेश ममता के साथ TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि पार्टी का सिंबल और जनसमर्थन ममता बनर्जी के नेतृत्व से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ विधायक, सांसद या पार्षद पार्टी छोड़ दें, इससे जनादेश नहीं बदलता। 22 जून: बागी गुट ने TMC की पैरलल वर्किंग कमेटी बनाई TMC के बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने 22 जून को TMC की पैरलल वर्किंग कमेटी का ऐलान किया था। विधायक अरूप रॉय अध्यक्ष चुना गया। बागी गुट ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का भी ऐलान किया था। पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास, फिरहाद हकीम, रथिन घोष और सबीना यास्मीन को वाइस-चेयरमैन बनाया गया। जबकि ऋतब्रत बनर्जी, जावेद खान और संदीपन साहा जनरल सेक्रेटरी बने। विधायक अखरुज्जमान अंसारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋतब्रत ने दावा किया कि यह पूरा अधिवेशन पार्टी संविधान के अनुरूप आयोजित किया गया और इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दी जाएगी। ————– ये खबर भी पढ़ें… TMC ने ममता को पार्टी प्रमुख बताया:चुनाव आयोग को वर्किंग कमेटी की लिस्ट भेजी; एक दिन पहले बागी गुट ने अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना था असली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर ममता बनर्जी और बागी गुट में खींचतान तेज हो गई है। बागी गुट के दावे के एक दिन बाद TMC ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी है। पूरी कॉपी पढ़ें…

More From Author

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू, सीरीज बचाने उतरेगा भारत:आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 आज; बेलफास्ट में बॉलर्स को मदद मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *