EPFO पोर्टल 26-28 जून तक बंद रहेगा:सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण क्लेम प्रोसेसिंग नहीं होंगे, जल्द UPI-ATM से पैसा निकालने की सुविधा

EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को 26 से 28 जून तक बंद रहेगा। संगठन एक बड़ा सिस्टम माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन करने जा रहा है। इस दौरान पीएफ विड्रॉल, ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सर्विस प्रभावित रहेंगी। यहां 8 सवाल-जवाब फॉर्मेट जानें इसका असर और कारण… सवाल 1: EPFO का ऑनलाइन पोर्टल कब से कब तक बंद रहेगा? जवाब: EPFO मेंबर पोर्टल पर जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग की सर्विस अगले साल 26 जून 2026 को रात 00:00 बजे से लेकर 28 जून 2026 को रात 23:59 बजे तक बंद रहेगी। सभी डिजिटल सेवाएं 29 जून 2026 को रात 00:00 बजे से दोबारा शुरू हो जाएंगी। सवाल 2: इस 3 दिन के शटडाउन की मुख्य वजह क्या है? जवाब: EPFO अपने डेटाबेस को मजबूत करने के लिए एक बड़ा ‘डेटाबेस कंसोलिडेशन’ (डेटाबेस एकीकरण) और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का अपग्रेडेशन कर रहा है। संगठन के मुताबिक, यह एक तय शेड्यूल के तहत किया जा रहा सिस्टम माइग्रेशन है। इसका उद्देश्य भविष्य में ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और ज्यादा भरोसेमंद सर्विस देना है। सवाल 3: इस शटडाउन का PF खाताधारकों यानी सब्सक्राइबर पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: इस तीन दिनों के दौरान कोई भी खाताधारक नया ऑनलाइन क्लेम सबमिट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा जो क्लेम पहले से प्रोसेस में हैं, उन पर भी काम रोक दिया जाएगा। जिन लोगों को इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है, उन्हें ट्रांसफर या विड्रॉल के लिए इंतजार करना होगा। इसके अलावा ई सर्विस पासवबुक, ECR फाइलिंग और UAN को अकाउंट से लिंक नहीं कर सकेंगे। सवाल 4: जो क्लेम 26 जून से पहले जमा किए जा चुके हैं, क्या वे प्रोसेस हो जाएंगे? जवाब: नोटिस में साफ किया गया है कि माइग्रेशन पीरियड शुरू होने से पहले जो क्लेम फाइल किए जा चुके हैं, उन्हें भी इस अवधि में प्रोसेस नहीं किया जाएगा। उन पर कार्रवाई 29 जून को पोर्टल दोबारा शुरू होने के बाद ही की जाएगी। सवाल 5: अगर शटडाउन के दौरान कोई समस्या आती है या मदद चाहिए तो क्या करें? जवाब: EPFO ने कहा है कि वह इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है और उसने सदस्यों से धैर्य रखने की अपील की है। अगर किसी सब्सक्राइबर को कोई जरूरी जानकारी या मदद चाहिए, तो वे EPFO के आधिकारिक कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं। सवाल 6: क्या इस शटडाउन का संबंध किसी नई सर्विस या बड़े बदलाव से भी है? जवाब: हां, यह शटडाउन ऐसे समय में हो रहा है जब संगठन इस महीने के अंत तक अपने सब्सक्राइबर्स के लिए UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इस बड़े बदलाव के बाद संगठन का पारंपरिक कागजी और जटिल ऑनलाइन काम पूरी तरह आधुनिक हो जाएगा। सवाल 7: पीएफ से UPI और ATM के जरिए पैसे निकालने की यह नई सुविधा कैसे काम करेगी? जवाब: अब तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए यूएएन (UAN) पोर्टल पर जाकर लंबी प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी। लेकिन अब EPFO एक ऐप पर काम कर रहा है। यह ऐप सीधे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से लिंक होगा और UPI प्लेटफॉर्म्स के साथ आसानी से काम करेगा। सवाल 8: नई UPI सुविधा लागू होने के बाद खाताधारक एक बार में कितना पैसा निकाल सकेंगे? जवाब: इस नई व्यवस्था के एक्टिवेट होने के बाद, सब्सक्राइबर्स अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे। यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी जैसे आप अपने किसी दोस्त को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं या फिर किसी एटीएम से कैश निकालते हैं।

More From Author

8 मर्डर करने वाले ने मरती चिड़िया से लिया आइडिया:’तू अच्छा आदमी है’…पुलिस की इसी चाल में फंसा सीरियल किलर, बताया कैसे मारा

साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक बनाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट के पहले दिन इंडिया-ए का स्कोर 218/4, गायकवाड 22 रन बनाकर आउट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *