आज यानी बुधावर, 24 जून को सेंसेक्स 200 अंक की तेजी के साथ 76,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट रही, ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फार्मा और IT शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड और ICICI बैंक के शेयर 3% तक चढ़े हैं। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने कल 18 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 893 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स मंगलवार, 23 जून को 893 अंक की गिरावट के साथ 76,200 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 278 अंक की गिरावट रही, ये 23,824 पर बंद हुआ था।
