भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और RSS पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, जबकि आज आरएसएस के लोग राम मंदिर को लूट रहे हैं। बिलासपुर में भूपेश बघेल ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल, बिजली के दाम में बढ़ोतरी और किसानों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि खाद के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। बिजली महंगी कर सरकार जनता पर बोझ डाल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि खाद की उपलब्धता को लेकर सरकार के पास स्पष्ट जानकारी नहीं है। नकली खाद और मौसम की मार से किसान परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कका अभी जिंदा है और कका का तेवर भी बरकरार है, लेकिन कांग्रेस आने वाले समय में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। पेट्रोलियम मंत्री से पूछा- मुनाफे का हिसाब जनता को क्यों नहीं? दरअसल मंगलवार शाम भूपेश बघेल बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। पूर्व सीएम ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा था, तब तेल कंपनियों के नुकसान की जानकारी लगातार दी जा रही थी। अब जब कीमतें कम हुई हैं तो सरकार और तेल कंपनियां अपने मुनाफे का हिसाब जनता के सामने क्यों नहीं रख रही हैं। महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियां आज भी बड़े मुद्दे हैं, लेकिन सरकार इन पर जवाब देने के बजाय दूसरे विषयों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जनता के वास्तविक सवालों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। ‘डबल इंजन सरकार में भी बिजली महंगी’ भूपेश बघेल ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसमें बिजली महंगी की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार में आम जनता लगातार परेशानियों का सामना कर रही है। बिजली बिल बढ़ाकर सरकार ने किसानों को बड़ा झटका दिया है। बढ़ते अपराधों पर सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। हत्या, लूट और रेप जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और रेत माफिया खुलेआम हिंसा कर रहे हैं। ‘राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट’ भूपेश बघेल ने कहा कि स्कूल खुल गए हैं, लेकिन कई जगहों पर बच्चों को अब तक ड्रेस, किताबें और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। कई स्कूलों में न तो पर्याप्त टीचर हैं और न ही शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और किसानों के साथ भी क्रूर मजाक हो रहा है। “राम नाम की लूट है… लूट सके तो लूट।” महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, उसी तरह आज कुछ संगठन राम मंदिर के नाम पर लूट में लगे हुए हैं। ‘राहुल गांधी को बदनाम करने पर करोड़ों खर्च’ भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी से डरती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए भाजपा लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। उनका कहना था कि जैसे ही राहुल गांधी कोई मुद्दा उठाते हैं, भाजपा के शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक के नेता एक्टिव हो जाते हैं। ‘सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस’ पूर्व सीएम ने कहा कि विधानसभा में चरणदास महंत और संगठन में दीपक बैज नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। जल जीवन मिशन के दावों पर उठाए सवाल पूर्व मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन को लेकर कहा कि सरकार योजनाओं की सफलता के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। कई क्षेत्रों में लोगों को अब भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। खाद की कालाबाजारी का आरोप भूपेश बघेल ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में कमजोर मानसून के कारण खेती-किसानी प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं। डीएपी और सुपर फॉस्फेट की जगह दूसरी खाद किसानों को ऊंचे दामों पर बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि जब सोसायटियों में खाद की कमी बताई जा रही है, तो बाजार में खाद कैसे उपलब्ध है। सरकार के संरक्षण में खाद की कालाबाजारी हो रही है और किसानों से खाद के नाम पर 200 से 700 रुपए तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है। उनके अनुसार सरकार ने अघोषित रूप से खाद की कीमतें बढ़ा दी हैं। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भूपेश बोले- मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ वाले PM हैं मोदी: धीरेंद्र से पेट्रोल-डीजल कम करने की पर्ची निकलवाएं रामभद्राचार्य, सरकार के प्रति गुस्सा है कॉकरोच जनता पार्टी बिलासपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, पीएम मोदी जनता को पेट्रोल बचाने और सोना न खरीदने की सलाह देते हैं, लेकिन खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि, “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ” वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके मित्र अडानी अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

रिपोर्ट- इजराइल ने जानबूझकर फिलिस्तीनी बच्चों को मारा:20 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत; टारगेटेड किलिंग्स के पुख्ता सबूत मिले

इथेनॉल प्लांट के नाम पर 1.48 करोड़ की ठगी:फर्जी इनवॉयस देकर कंपनी से लिए पैसे, लेकिन सामान नहीं दिया, दिल्ली की कंपनी पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *