मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा:योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा की धरोहर है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को पीजी कॉलेज मैदान में सामूहिक योगाभ्यास हुया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न योगासन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है। आज विश्व के अनेक देश योग को अपनाकर इसके महत्व को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग हर आयु वर्ग के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। शुगर, बीपी, अनिद्रा और मोटापे जैसी समस्याओं से बचाव में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

टारगेट किलिंग की रची गई थी साजिश:ISI का एजेंट गिरफ्तार, पंजाब से आकर अकलतरा में छिपा था

मेघालय के मॉसिनराम में 24 घंटे में 530mm बारिश:इतनी जोधपुर-बीकानेर में 6 महीने में होती है; राजस्थान में आज फिर धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *