टारगेट किलिंग की रची गई थी साजिश:ISI का एजेंट गिरफ्तार, पंजाब से आकर अकलतरा में छिपा था

पुलिस ने अकलतरा थाना क्षेत्र से पाकिस्तान आईएसआई समर्थित स्लीपर सेल के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पंजाब का रहने वाला है, जो छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लगातार संपर्क में था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम मिनीमाता चौक स्थित राजीव केडिया के मकान में पहुंची, जहां अन्य राज्यों के लोग किराए पर रह रहे थे। पूछताछ के दौरान वहां रह रहा सेवक सिंह संदिग्ध लगा। जब पुलिस ने पूछताछ की और उसके मोबाइल की जांच की, तो देशविरोधी नेटवर्क का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सेवक सिंह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान, सऊदी और मैक्सिको के कई संदिग्ध नंबरों के संपर्क में था। वह छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, वाहनों के नंबर और फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेज रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार मिलने की योजना थी। हथियारों की डिलीवरी के बाद उसे पाकिस्तान में बैठे आकाओं के निर्देश पर टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी दी जानी थी।

More From Author

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा:योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा की धरोहर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *