BCCI ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं।
टीम इंडिया इंग्लैंड में 5 टी-20 और 3 वनडे खेलेगी वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। BCCI के अनुसार, उनकी वापसी पर अंतिम फैसला मेडिकल टीम की सलाह के बाद लिया जाएगा। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल में अर्धशतक:50 ओवर क्रिकेट में फास्टेस्ट फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। सूर्यवंशी की इस पारी की बदौलत इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाए। कप्तान तिलक वर्मा ने 67, प्रियांश आर्या ने 39 और कुमार कुशाग्र ने 36 रन बनाए। पूरी खबर…
