तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव, 7 की मौत:65 से ज्यादा घायल, 9 वेंटिलेटर पर; मरने वालों में सभी महिलाएं

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। PTI की रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 65 से ज्यादा घायल हैं। घायलों में भी 9 वेंटिलेटर पर हैं। गैस रिसाव की घटना सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही अरक्कोनम स्थित NDRF की चौथी बटालियन मुख्यालय से 30 सदस्यों वाली NDRF की टीम को मौके पर भेजा गया। हालात के मद्देनजर NDRF टीम गैस डिटेक्शन डिवाइस, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु (CBRN) आपदा से निपटने वाले विशेष उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। हादसे की 2 तस्वीरें… 9 मरीजों को चैन्नई रेफर किया गया जिला कलेक्टर एस. कविता ने बताया कि 46 मरीजों को वेल्स हॉस्पिटल और 21 मरीजों को वेंकटेश्वरा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इनमें से नौ गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए एम्बुलेंस के जरिए चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। हादसे का शिकार हुई अधिकांश कर्मचारी 24 से 25 वर्ष की युवा महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की नाड़ी और रक्तचाप की निगरानी की जा रही है। हालांकि कई मरीजों का ब्लड प्रेशर कम है, लेकिन उनकी कम उम्र को देखते हुए उनके स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है। —————- ये खबर भी पढ़ें… क्लोरीन गैस रिसाव मामला, मृतकों की संख्या हुई चार:एक युवक का शव आज मिला धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के मुनीडीह ओपी अंतर्गत कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) में क्लोरीन गैस रिसाव से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सोमवार को 35 वर्षीय वसीम अंसारी का शव प्लांट की बाउंड्री से लगभग 20 मीटर दूर पूर्वी छोर स्थित जंगल से बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सलीम रजा का इस्तीफा, शकील रिजवी बने नए कांग्रेस जिला-अध्यक्ष:कर्मा के गढ़ दंतेवाड़ा में पिछले 5 महीने से बिना नेतृत्व चल रहा था संगठन

आरक्षक पर चढ़कर लात-मुक्कों और ड्राइवर को चप्पल से पीटा,VIDEO:सूरजपुर एक्सीडेंट में 3 दोस्तों की मौत,घायलों को लेने पहुंची डायल-112 टीम पर फूटा गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *