छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार बाइक सवार 3 दोस्त सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव की है। मरने वालों की पहचान रूपचंद (20), रविंद्र पैंकरा (19) और ओम प्रकाश (18) निवासी बैकोना गांव के रूप में हुई है। हादसा शुक्रवार रात 11:30 से 12 के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बैकोना से प्रतापपुर की ओर जा रहे थे। बैकोना से कुछ दूरी पहले डायल-112 की टीम एक ट्रक को रोककर जांच कर रही थी। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक सीधे खड़े ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना से नाराज और आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिनका आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएया। जांच में जुटी पुलिस हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… खड़ी ट्रक में घुसी कार..3 CRPF जवान समेत 7 मौतें:बस्तर में तैनात थे, घर लौट रहे थे; बालोद में 3 दोस्तों की गई जान
छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 CRPF जवानों समेत 7 लोगों की जान चली गई। पहली घटना धमतरी जिले की है। जहां बस्तर में तैनात जवान छुट्टी पर घर लौट रहे थे। 14 फरवरी की सुबह सभी रायपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी धमतरी बायपास में उनकी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…
