6.83 किलो गांजा के साथ युवक पकड़ाया, दो और तस्कर जेल भेजे

भास्कर न्यूज | कोंडागांव पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.837 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ा। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गांजा और एक बाइक जब्त की। एसपी पंकज चंद्रा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चल रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग की ट्राइसाइकिल से नारायणपुर की ओर से गांजा लेकर कोंडागांव आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने एनएच-30 बायपास तिराहा, नया बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की। जांच शुरू की। इस दौरान मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। चालक अमित पोटाई (24), निवासी बनचपाई, के कब्जे से 6.837 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अमित पोटाई को गिरफ्तार किया।

More From Author

रक्तदान पर आईटीबीपी जवानों का सम्मान

मैक्रों ने हिंदी में कहा- भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे:मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई; PM मोदी पेरिस से दिल्ली रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *