रक्तदान पर आईटीबीपी जवानों का सम्मान

कोंडागांव| विश्व रक्तदाता दिवस पर आईटीबीपी 41वीं वाहिनी के जवानों ने जिला चिकित्सालय में लगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। शिविर का मकसद रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद करना था। जवानों ने उत्साह से रक्तदान किया। मानवता, सेवा, राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों ने जवानों के योगदान की सराहना की। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आईटीबीपी अधिकारियों ने कहा, रक्तदान महादान है। यह जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा, बल आगे भी जनहित, सामाजिक सेवा के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करता रहेगा।

More From Author

FIFA वर्ल्ड कप- अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला:जीतने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगी; 5 बार की चैंपियन ब्राजील का हैती से मैच

यूनिसेफ टीम ने युवोदय कोंडानार चैंप्स के मानसिक स्वास्थ्य मॉडल को सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *