राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस उम्मीदवार की हार:भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को

झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की। एक सीट पर JMM की जीत तय थी। दूसरी सीट के लिए नाथवानी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के बीच मुकाबला था। क्रॉस वोटिंग की वजह से नाथवानी को 30 और झा को 20 वोट मिले। उधर, मिजोरम की एक सीट पर ZPM प्रत्याशी के. लल्टलुआंगकिमा जीते। 10 राज्यों की 24 सीटों पर कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव हुए हैं। इनमें से 8 राज्यों की 21 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध जीते जबकि 2 राज्य (झारखंड और मिजोरम) की 3 सीटों पर आज वोटिंग हुई और रिजल्ट आए। वहीं, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक एक सीट पर उपचुनाव हुए। इनमें भी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। झारखंड में 3 वोट अवैध NDA और INDIA ब्लॉक को एक-एक सीट का फायदा मिजोरम से ZPM का कोई सांसद पहली बार राज्यसभा पहुंचा मिजोरम की सत्तारूढ़ जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) का कोई सांसद पहली बार राज्यसभा पहुंचा है। के लालत्लुआंगकिमा ने राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट जीत ली है। लालत्लुआंगकिमा को 36 में से 26 वोट मिले, जबकि विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की उम्मीदवार जोथानसांगी हमार को 10 वोट मिले। भाजपा के दो और कांग्रेस के एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जबकि ZPM के एक विधायक स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं डाल सके।
2017 में बनी ZPM के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। लालत्लुआंगकिमा पार्टी के पहले राज्यसभा सांसद बने हैं। वह 1972 के बाद राज्यसभा पहुंचने वाले मिजोरम के आठवें नेता हैं। राज्य में विधानसभा की 40 सीटें हैं।

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:महिला को मारकर चेहरा जलाया, किन्नरों का नग्न होकर हंगामा, अफसरों पर भड़के डिप्टी CM, आंधी-बारिश का अलर्ट

RCB CEO बोले- कोहली 4 साल और IPL खेलेंगे:उनके बिना टीम की कल्पना भी नहीं की; लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *